युवा शक्ति में अनुशासन और राष्ट्रभक्ति के संस्कार भरने में एनसीसी की भूमिका महत्वपूर्ण : संजय सेठ

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से मुलाकात कर एनसीसी, सैनिक स्कूलों और युवा विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने सोमवार को उपराष्ट्रपति भवन में उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) एवं सैनिक स्कूलों से संबंधित विभिन्न विषयों की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। उपराष्ट्रपति ने राष्ट्र निर्माण में एनसीसी की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के अंतर्गत संचालित कैडेट एक्सचेंज कार्यक्रम को राष्ट्रीय एकता को सुदृढ़ करने वाला उत्कृष्ट कदम बताया। उन्होंने नशा मुक्त भारत अभियान, स्वच्छ भारत अभियान सहित एनसीसी की विभिन्न जनसेवा गतिविधियों की भी प्रशंसा की तथा एनसीसी एलुमनाई एसोसिएशन की स्थापना का स्वागत किया। बाद में पत्रकारों से बात करते हुए संजय सेठ ने कहा कि युवा शक्ति में अनुशासन, नेतृत्व, सेवा-भाव एवं राष्ट्रभक्ति के संस्कार विकसित करने में एनसीसी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस दिशा में भारत सरकार निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।