Latest NewsUncategorizedविवाद में घिरने के बाद दिल्ली सरकार में मंत्री राजेंद्र गौतम ने...

विवाद में घिरने के बाद दिल्ली सरकार में मंत्री राजेंद्र गौतम ने दिया इस्तीफा

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार में समाज कल्याण मंत्री (Social Welfare Minister) राजेन्द्र पाल गौतम (Rajendra Pal Gautam) ने रविवार को अपने पद से इस्तीफा (Resignation) दे दिया।

वे धर्म परिवर्तन से जुड़े एक कार्यक्रम में (Program Related to Religious Conversion) शिरकत करने के बाद विवाद में घिर गए थे।

इस कार्यक्रम में लोगों को हिन्दू देवी व देवताओं की आराधना नहीं करने की शपथ दिलायी गई थी।

इस्तीफे के पीछे भाजपा नेताओं को दोषी ठहराया

राजेन्द्र गौतम ने ट्विटर पर (Rajendra Gautam Twitter)अपने इस्तीफे की घोषणा कर करते हुए कहा कि अब उनका नया जन्म हुआ और अब वे समाज पर होने वाले अत्याचारों (Atrocities) और अधिकारों की लड़ाई और मजबूती से लड़ सकेंगे। विवादित कार्यक्रम का उल्लेख करते हुए गौतम ने कहा कि वे इसमें एक समाज के सदस्य के तौर पर शामिल हुए थे।

इसका उनकी पार्टी और मंत्रिपरिषद से कोई लेना-देना नही है। भाजपा नेता (BJP Leader) इसके लिए अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को (AAP) निशाना बना रहे हैं और यह उनके लिए बेहद दुखदाई है।

उन्होंने अपने इस्तीफे के पीछे भाजपा नेताओं को (BJP Leader) दोषी ठहराया। साथ ही उन्होंने लिखा है कि वे नहीं चाहते कि उनकी वजह से पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर (AAP) कोई आंच आए।

समाज के हक की लड़ाई में अगर उन्हें कुर्बानी देनी पड़े तो वे देंगे। लेकिन वे इस लड़ाई को जारी रखेंगे।

संवैधानिक मूल्यों का आजीवन निर्वाह करते रहेंगे

साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी के सच्चे सिपाही और तथागत बुद्ध व डॉ भीम राव अंबेडकर के दिखाए न्याय संगत एवं समतामूलक संवैधानिक मूल्यों का आजीवन निर्वाह (Uphold Constitutional Values ​​for Life) करते रहेंगे।

उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ मनुवादी लोग सोशल मीडिया (Social Media) और फोन पर उन्हें धमकी दे रहे हैं, लेकिन वे अपनी बहन-बेटियों और समाज की लड़ाई मजबूती से लड़ते रहेंगे।

spot_img

Latest articles

प्रदेश चुनाव समिति में बड़ा बदलाव, सामाजिक वर्गों को मिलेगी सीधी भागीदारी

Major Change in the State Election Committee : रांची में कांग्रेस संगठन से जुड़ा...

251 बर्खास्त अनुसेवकों का धरना जारी, समायोजन की मांग पर अड़े प्रदर्शनकारी

251 Dismissed followers Continue Their Protest: राजधानी रांची में लोकभवन के सामने 251 बर्खास्त...

नगर निगम चुनाव, रांची में सख्ती, सोशल मीडिया से सड़कों तक कड़ी निगरानी

Municipal Elections : रांची में नगर निगम चुनाव (Municipal Elections) को लेकर जिला प्रशासन...

विशेष शिक्षक नियुक्ति नियमावली पर सवाल, हाईकोर्ट में सुनवाई जारी

Special Teacher Appointment Rules : रांची में विशेष शिक्षा सहायक आचार्य संवर्ग की नियुक्ति...

खबरें और भी हैं...