सीजेपी के विरोध मार्च के बीच सुरक्षा बढ़ी, एहतियातन दिल्ली मेट्रो के पांच स्टेशन किए गए बंद

संसद मार्च के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के राजीव चौक समेत पांच प्रमुख स्टेशन अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं। यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली : दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने सोमवार को सुरक्षा कारणों से राजीव चौक, जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय और सेवा तीर्थ मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया। यह कदम कॉकरोच जनता पार्टी की ओर से निकाले जा रहे विरोध मार्च के मद्देनजर उठाया गया है। डीएमआरसी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी एक पोस्ट में कहा कि अगले आदेश तक ये पांचों मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। कॉजपा ने शिक्षा क्षेत्र में सुधार की मांग को लेकर संसद के मानसून सत्र के पहले दिन सोमवार को संसद तक विरोध मार्च निकालने का आह्वान किया है। इस बीच, प्राधिकारियों ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है। साथ ही उन्होंने बताया कि इस विरोध मार्च के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।