कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के मद्देनजर दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा चाकचौबंद

कॉजपा के संसद मार्च को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सीमाओं और प्रवेश मार्गों पर वाहनों की जांच तेज कर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के सोमवार को संसद मार्च के मद्देनजर दिल्ली की सीमाओं और प्रवेश स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने प्रमुख प्रवेश मार्गों पर वाहनों की सघन जांच शुरू की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी को पड़ोसी राज्यों से जोड़ने वाले प्रमुख सीमा बिंदुओं पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। दिल्ली में प्रवेश करने वाले वाहनों की जांच के लिए विभिन्न स्थानों पर बैरिकेड लगाए गए हैं। पुलिस के अनुसार, प्रस्तावित प्रदर्शन के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के उद्देश्य से सुरक्षा निगरानी बढ़ाई गई है। उन्होंने बताया कि नयी दिल्ली जिले के संवेदनशील इलाकों में भी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी गई है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।