नई दिल्ली: मुख्य निर्वाचन आयुक्त के खिलाफ जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रस्तावित प्रदर्शन को रोकने के लिए सुरक्षा बलों की तैनाती के बीच शनिवार को मध्य दिल्ली के कई इलाकों में यातायात जाम रहा। प्रदर्शन स्थल की ओर जाने वाले कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की जांच के कारण यातायात बाधित हुआ और वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। अवरोधक लगाए जाने और कड़ी निगरानी की वजह से मध्य दिल्ली के कई इलाकों में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।



