HomeUncategorizedदिल्ली चिड़ियाघर फिर खुला, रातों-रात बिक गए टिकट

दिल्ली चिड़ियाघर फिर खुला, रातों-रात बिक गए टिकट

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

नई दिल्ली: राजधानी में कोरोना वायरस के संक्रमण मामलों में वृद्धि को देखते हुए लगभग दो महीने तक बंद रहने के बाद दिल्ली चिड़ियाघर मंगलवार को आगंतुकों के लिए फिर से खुल गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

चिड़ियाघर को चार जनवरी को आम लोगों के लिये बंद कर दिया गया था और उसकी वेबसाइट पर ऑनलाइन टिकटों की बिक्री भी रोक दी गई थी।

एक अधिकारी ने कहा कि लिंक को कल रात फिर से सक्रिय कर दिया गया और जब चिड़ियाघर फिर से खुला तो सभी 4,000 टिकट सुबह साढ़े आठ बजे तक बिक चुके थे।

उन्होंने कहा, “चिड़ियाघर के बाहर टिकट काउंटर पहले ही बंद कर दिए गए हैं। इसलिए, लोगों से अनुरोध है कि किसी भी असुविधा से बचने के लिए दो से तीन दिन पहले ही केवल ऑनलाइन टिकट बुक करें।”

चिड़ियाघर में एक दिन में केवल 4,000 आगंतुकों को दो स्लॉट – सुबह साढ़े आठ बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक और दोपहर साढ़े बारह बजे से शाम साढ़े चार बजे तक ही जाने की अनुमति है।

चिड़ियाघर के फिर से खुलने पर प्रशासन ने सभी अनुभाग पर्यवेक्षकों को कोविड अनुकूल व्यवहार का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

इससे पहले, महामारी की दूसरी लहर के दौरान कोविड के मामलों की संख्या में वृद्धि के कारण बंद होने के दो महीने से अधिक समय बाद चिड़ियाघर को एक अगस्त को आगंतुकों के लिए फिर से खोल दिया गया था।

मार्च 2020 में आगंतुकों के लिए चिड़ियाघर बंद कर दिया गया था जब कोविड-19 महामारी ने देश में पांव पसारना शुरू कर दिया था। इसके बाद, पिछले साल जनवरी में बर्ड फ्लू के खतरे के मद्देनजर इसे फिर से बंद किया गया था।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...