देवघर पुलिस में बड़ा फेरबदल! कई थानों के प्रभारी बदले, जानिए कहां किसे मिली पोस्टिंग

देवघर में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए 17 पुलिस अधिकारियों का तबादला, नए थाना प्रभारियों की नियुक्ति से अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग व्यवस्था में सुधार की उम्मीद बढ़ी।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर: जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार ने एक अहम आदेश जारी करते हुए 17 पुलिस अधिकारियों का तबादला कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। पुलिस विभाग का मानना है कि इस बड़े स्तर पर किए गए बदलाव से थानों की कार्यप्रणाली में सुधार आएगा और अपराधियों पर सख्ती से लगाम कसने में मदद मिलेगी। एसपी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे तत्काल अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान दें।

किसे मिली कहां की जिम्मेदारी?

जारी आदेश के अनुसार, एसआई सालो हेंब्रम को पालाजोरी से हटाकर मोहनपुर थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं एसआई प्रशांत कुमार-1 को एसपी कार्यालय से देवीपुर थाना भेजा गया है। इसके अलावा, एसआई संदीप कुमार को सारवां थाना और एसआई विपिन कुमार को चित्रा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। एसआई मनोरंजन महतो को बुढ़ई, एसआई मोतीराम देवगम को पथरड्डा ओपी और एसआई संजय कुमार-1 को पालाजोरी थाना प्रभारी बनाया गया है। एसआई दिलीप मुंडा को नगर थाना से हटाकर अब यातायात थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं एसआई संदीप कृष्णा को तकनीकी कोषांग और एसआई कौशल कुमार सिंह को जिला नियंत्रण कक्ष में पदस्थापित किया गया है। एसआई विकास पासवान और एसआई रूपेश कुमार महतो को नगर थाना में तैनाती दी गई है, जबकि एसआई सामु बांडों को कुंडा थाना भेजा गया है। बाबा मंदिर थाना की जिम्मेदारी एसआई प्रियरंजन कुमार को सौंपी गई है। वहीं एएसआई फैज अहमद खान को नगर थाना से हटाकर पुलिस केंद्र भेज दिया गया है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।