राष्ट्रीय महिला आयोग ने हजारीबाग में नाबालिग हत्या की जांच के लिए गठित की तीन सदस्यीय टीम

राष्ट्रीय महिला आयोग ने हजारीबाग में 12 वर्षीय लड़की की हत्या की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई। आरोपियों के खिलाफ त्वरित और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने बुधवार को झारखंड के हजारीबाग जिले में 12 वर्षीय लड़की की कथित हत्या की जांच के लिए तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया।
समिति, दो अप्रैल को घटनास्थल का दौरा करेगी और संबंधित अधिकारियों से बातचीत करेगी। आयोग ने बताया कि लड़की का शव 25 मार्च को संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था और उस पर गंभीर चोट के कई निशान थे। आयोग ने कहा, “इस घटना ने समाज को झंकझोर दिया है और महिलाओं व लड़कियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।” समिति में आयोग की पूर्व सदस्य ममता कुमारी, विधि अधिकारी मनमोहन वर्मा और वरिष्ठ समन्वयक कंचन खट्टर शामिल हैं। आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने राज्य प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को इस मामले में त्वरित, निष्पक्ष व प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा, “ऐसे जघन्य अपराध किसी भी सभ्य समाज में अस्वीकार्य हैं और पीड़िता को शीघ्र न्याय दिलाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। आरोपियों को किसी भी परिस्थिति में बख्शा नहीं जाना चाहिए।”

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।