महुआडांड़ में SIR का बिगुल: भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर कर रहे मतदाता जागरूकता, ‘एक भी वोटर न छूटे’ का संकल्प

लातेहार के महुआडांड़ में भाजपा ने SIR-2026 अभियान तेज किया। कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर मतदाता सूची संशोधन, नए नाम जोड़ने और लोगों को जागरूक करने में जुटे हैं।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लातेहार: महुआडांड़ लोकतंत्र को मजबूत और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से शुरू हुए SIR-2026 यानी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान ने महुआडांड़ में जोर पकड़ लिया है। प्रशासन के साथ-साथ राजनीतिक दल भी मतदाताओं को जागरूक करने में जुट गए हैं।भाजपा ने इस अभियान की कमान संभाल ली है। भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित जायसवाल और प्रशांत सिंह के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को SIR फॉर्म भरने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। मंडल अध्यक्षों ने क्षेत्र के सभी सम्मानित मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने BLO का पूरा सहयोग करें और समय रहते फॉर्म भरकर जमा करें। उन्होंने कहा कि सही और समय पर दी गई जानकारी ही स्वच्छ मतदाता सूची की पहचान है और यही लोकतंत्र की मजबूती का आधार है।

युवा महिला कार्यकर्ता बनीं मिसाल

अइगु गांव में भाजपा मंडल अध्यक्ष के निर्देश पर युवा महिला सक्रिय सदस्य स्वाति मिंज ने मंगलवार को भी मोर्चा संभाला। उन्होंने BLO के साथ घर-घर जाकर बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं के SIR फॉर्म भरवाए। स्वाति ने लोगों को मतदाता सूची के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कहा – “हमारा संकल्प है कि एक भी पात्र मतदाता का नाम छूटने न पाए। गांव-गांव जाकर जागरूक करना ही हमारी जिम्मेदारी है।”

मंगलवार को हुआ बूथ निरीक्षण

मंगलवार को भाजपा युवा कार्यकर्ताओं ने अभियान को और तेज किया। हामी में भाजपा नेता दिलीप जायसवाल और अइगु में स्वाति मिंज ने विभिन्न बूथों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को SIR प्रक्रिया समझाई और BLO के साथ मिलकर फॉर्म भरने में मदद की कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर घर तक पहुंचकर शत-प्रतिशत नाम जुड़वाना है ताकि कोई भी योग्य नागरिक मतदान के अधिकार से वंचित न रहे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।