NH-33 पर पारडीह चौक से बालीगुमा तक सड़क की मरम्मत शुरू, गड्ढों को भरने का काम तेज

जमशेदपुर में NH-33 पर पारडीह चौक से बालीगुमा तक सड़क मरम्मत का काम शुरू हो गया है। गड्ढे भरे जा रहे हैं, जिससे वाहन चालकों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : NH-33 पर पारडीह चौक से बालीगुमा तक जर्जर सड़क की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। लंबे समय से सड़क पर बने गड्ढों और खराब स्थिति के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब मरम्मत कार्य शुरू होने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

मरम्मत कार्य के तहत सड़क पर बिटुमिनस मटेरियल बिछाकर गड्ढों को भरा जा रहा है। मौके पर मजदूरों के साथ रोड रोलर, लोडर और अन्य मशीनों की मदद से सड़क को दुरुस्त किया जा रहा है। फ्लाईओवर के नीचे भी NH-33 के हिस्से में मरम्मत का काम तेजी से चल रहा है।

मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद पारडीह चौक से बालीगुमा के बीच आवागमन पहले से सुगम होने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों को लंबे समय से इस सड़क के बेहतर होने का इंतजार था।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।