*एसआईआर को लेकर एक और अवसर कैंप का आयोजन 18 नवंबर को करेगी कांग्रेस, बीएलओ और बीएलए भी रहेंगे उपस्थित*

झारखंड में एसआईआर 2026 के तहत 18 नवंबर को विशेष अवसर कैंप लगेगा। कांग्रेस ने पात्र मतदाताओं से बूथ पहुंचकर अपना नाम अंतिम मतदाता सूची में जुड़वाने की अपील की।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा है कि एसआईआर 2026 के तहत 18 नवंबर को एक और अवसर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में बीएलओ के साथ बीएलए-2 भी होंगे। सभी मतदाताओं से अपील है कि इस अवसर का फायदा उठाते हुए अपने बूथ पर पहुंचे। लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि वैसे पात्र भारतीय नागरिकों के लिए जिनका किसी कारणवश एएसडीडी सूची में चिह्रित हो गया था। इसके अलावा वैसे पात्र भारतीय नागरिकों के लिए दूसरी बार नोटिस मिलने के बावजूद उपस्थितत नहीं हुए हैं।

कांग्रेस महासचिव लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि वैसे पात्र भारतीय नागरिकों के लिए ये एक मौका है, जो 1 अक्तूबर 2026 को 18 साल के हो चुके हैं, लेकिन अभी तक मतदाता सूची में पंजीकृत नहीं हुए हैं। उन्होंने कहा कि कल सभी मतदान केंद्रों पर आयोजित कैंप में बीएलओ औस सभी बीएलए-2 भी मौजूद रहेंगे। ऐसे में इस विशेष अवसर कैंप का उपयोग कर पात्र मतदाताओं का नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल कराने का एक अवसर है। इस काम में पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से भी पूरा सहयोग किया जाएगा।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।