जमशेदपुर: मानगो के शंकोसाई स्थित शाम नगर घाट पर नदी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। मौके पर शव को बाहर निकालने और उसकी पहचान करने की प्रक्रिया की गई। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



