रांची : जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय नेतृत्व ने पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत और धारदार बनाने के लिए देश भर में सांगठनिक जिम्मेदारियों में बड़ा फेरबदल किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से जारी नई सूची के अनुसार, कई वरिष्ठ नेताओं को राष्ट्रीय स्तर पर अहम पद सौंपे गए हैं।

इस सांगठनिक फेरबदल में झारखंड से ताल्लुक रखने वाले धर्मेन्द्र तिवारी को पार्टी का राष्ट्रीय सचिव (सचिव) नियुक्त किया गया है और उन्हें पश्चिम बंगाल का प्रभारी बनाया गया है। पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई सूची में कई अनुभवी और कद्दावर नेताओं को अलग-अलग राज्यों और प्रकोष्ठों की कमान सौंपी गई है।

धर्मेंद्र तिवारी को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी मिलने से राज्य में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। कार्यकर्ताओं ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है।


