Latest NewsUncategorizedDGCI ने दुबई-दिल्ली उड़ान मामले में AIR INDIA के CEO को भेजा...

DGCI ने दुबई-दिल्ली उड़ान मामले में AIR INDIA के CEO को भेजा नोटिस

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

मुंबई/नई दिल्ली: नागर विमानन महानिदेशालय (DGCI) ने टाटा की अगुवाई वाली विमानन कंपनी एयर इंडिया (Air India) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) कैम्पबेल विल्सन (Campbell Wilson) को कारण बताओ नोटिस भेजा है।

DGCA ने Wilson को यह नोटिस 27 फरवरी, 2023 को AI की दुबई-दिल्ली उड़ान के दौरान पायलट की एक महिला मित्र के कॉकपिट (Cockpit) में आने और इसकी सूचना समय पर नहीं देने के मामले में भेजा है।

DGCI ने दुबई-दिल्ली उड़ान मामले में AIR INDIA के CEO को भेजा नोटिस-DGCI sends notice to CEO of Air India in Dubai-Delhi flight case

नोटिस का जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया गया

DGCAने रविवार को यह जानकारी दी। DGCA के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस मामले में Air India के CEO के साथ सुरक्षा, रक्षा और गुणवत्ता परिचालन प्रमुख हेनरी डोनोहो (Henry Donohoe) को भी कारण बताओ नोटिस भेजा गया है।

अधिकारी के मुताबिक दोनों अधिकारियों को Notice का जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है। हालांकि, एयर इंडिया की ओर से फिलहाल कोई बयान नहीं आया है।

DGCI ने दुबई-दिल्ली उड़ान मामले में AIR INDIA के CEO को भेजा नोटिस-DGCI sends notice to CEO of Air India in Dubai-Delhi flight case

इस मामले की जांच पूरी होने तक सभी सदस्यों को ड्यूटी से हटाने का निर्देश दिया

उल्लेखनीय है कि AI के दुबई-दिल्ली उड़ान के चालक दल के एक सदस्य ने DGCA को इसकी शिकायत की थी कि पायलट (Pilot) ने अपनी महिला मित्र को कॉकपिट में आने की अनुमति दी थी।

इसके बाद विमानन नियामक ने इसी महीने Air India  को इस मामले की जांच पूरी होने तक चालक दल के सभी सदस्यों को ड्यूटी(Roster) से हटाने का निर्देश दिया था। हालांकि, विमानन कंपनी ने 21 अप्रैल को DGCA को कहा था कि उसने उस कथित घटना को गंभीरता से लिया था और मामलों की जांच चल रही है।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...