Homeझारखंडडीजीपी एमवी राव पहुंचे रामगढ़, कहा- पूजा हत्याकांड में जांच लगभग पूरी,...

डीजीपी एमवी राव पहुंचे रामगढ़, कहा- पूजा हत्याकांड में जांच लगभग पूरी, 72 घंटों में होगा उद्भेदन

Published on

spot_img

रामगढ़: मेडिकल कॉलेज हजारीबाग की छात्रा पूजा कुमारी हत्या कांड का उद्भेदन 72 घंटों के अंदर में पुलिस कर देगी।

हजारीबाग और रामगढ़ जिले के एसपी के नेतृत्व में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम की जांच भी अंतिम चरण में है।

इस बात का दावा डीजीपी एमवी राव ने किया है। शनिवार को वे रामगढ़ पहुंचे थे।

यहां उन्होंने डीआईजी अमोल वेणुकांत होमकर, हजारीबाग एसपी कार्तिक एस, रामगढ़ एसपी प्रभात कुमार के साथ बैठक की। उन्होंने पूजा की मौत से जुड़े हुए सारे तथ्यों की जानकारी ली।

इसके बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सारी जांच लगभग पूरी हो चुकी है।

टीम ने काफी सारे तथ्य जुटाए हैं। जल्द ही लोगों को सच्चाई पता चल जाएगा।

डीजीपी ने यह भी बताया कि पूरे झारखंड में स्पेशल ड्राइव चलाया जा रहा है।

इसी के तहत हजारीबाग और रामगढ़ जिले के क्षेत्र में भी अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए कई निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि रामगढ़ और हजारीबाग के क्षेत्र में अपराधिक गिरोह सक्रिय हैं।

उनके खिलाफ कार्यवाही होनी बेहद जरूरी है। इसके अलावा जंगल के क्षेत्र में भी कई नक्सली संगठन अपना पांव पसारने की फिराक में लगे हुए हैं। उनके खिलाफ भी विशेष छापेमारी अभियान चलाई जा रही है।

अपराधी कोयले से जुड़े हुए हो या फिर लूट या रंगदारी के मामले में सक्रिय हों, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

उन्होंने बताया कि व्यवसायियों को संरक्षण प्रदान करने के लिए पुलिस ने कई कदम उठाए हैं।

जल्द ही लोगों को इस क्षेत्र में काफी सुधार दिखाई देगा।

उन्होंने दावा किया कि झारखंड की जनता की सुरक्षा में पुलिस 24 घंटे मुस्तैद है। अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने के लिए पुलिस रात दिन काम कर रही है।

spot_img

Latest articles

साहिल उर्फ कुरकुरे के हत्यारे अमन राजा ने रांची सिविल कोर्ट में किया सरेंडर

Jharkhand News: रांची के हिंदपीढ़ी में साहिल उर्फ कुरकुरे की गोली मारकर हत्या के...

झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र : सूर्या हांसदा एनकाउंटर और RIMS-2 पर विपक्ष का हंगामा, भाजपा ने किया वॉकआउट

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के दूसरे दिन सोमवार को सूर्या हांसदा...

झारखंड विधानसभा में महाधिवक्ता राजीव रंजन की पुस्तक ‘दिव्यता का स्पर्श’ का विमोचन

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने सोमवार, 25...

दिल्ली हाईकोर्ट से गौतम गंभीर को झटका!, ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर रोक से इनकार

New Delhi News: दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को पूर्व भारतीय क्रिकेटर और टीम इंडिया...

खबरें और भी हैं...