धनबाद : नेता दिनेश सिंह के पुत्र अविनाश को मारी गोली, एक गोली नाक के पास और दूसरी हाथ में लगी

News Desk
2 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: झरिया (Jharia) क्षेत्र में कोयला के काले कारोबार (Black Coal Business) को लेकर एक जनता मजदूर संघ गोलकडीह शाखा (Golkardih Branch) के सचिव दिनेश सिंह के पुत्र अविनाश सिंह (35 वर्ष) को कल रविवार की देर रात गोली मार दी गई। इस घटना में उन्हें दो गोलीयां लगी है।

जिसके बाद परिजनों ने गंभीर स्थिति में उन्हें धनबाद (Dhanbad) के जालान हॉस्पिटल (Jalan Hospital) में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए घायल को मिशन हॉस्पिटल, दुर्गापुर रेफर कर दिया है।

परिजन उन्हें दुर्गापुर ले जाने की तैयारी में हैं। घायल अविनाश को एक गोली नाक के पास और दूसरी गोली हाथ में लगी है। जालान हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने ऑपरेशन (Operation) कर एक गोली निकाल दी है, जबकि दूसरी गोली अभी भी फंसी हुई है।

देर रात करीब 2 बजे हुई घटना

बता दें यह पूरा मामला कोयला तस्करी (Coal Smuggling) से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, रविवार की देर रात करीब 2 बजे धंधे को लेकर तिसरा थाना क्षेत्र के जयरामपुर मोड़ के समीप अविनाश और विरोधी गुट के बीच विवाद के बाद गोली चली, जिसमें अविनाश गंभीर रूप से घायल हो गया।

अविनाश के भाई ने मीडिया के समक्ष आरोप लगाया कि Jharia की कांग्रेस MLA पूर्णिमा नीरज सिंह के देवर निर्वतमान डिप्टी मेयर एकलव्य सिंह ने अपने लोगों के साथ घेर कर उसके भाई को गोली मारी है।

TAGGED:
Share This Article