ब्लॉक कोऑर्डिनेटर को ₹30000 रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथ दबोचा, कल भेजा जाएगा…

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dhanbad News : शुक्रवार को धनबाद एंटी क्राइम ब्यूरो (ACB) की टीम ने बलियापुर ब्लॉक के Coordinator जयंत कुमार दे को 30 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ACB की इस कार्यवाही से Baliapur Block में हड़कंप मच गया है।

जयंत एक ठेकेदार से पांच लाख रुपये का बिल पास करने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा था। नहीं देने पर उनका भुगतान रोक रखा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे अपने साथ धनबाद ले गई है।

जानकारी के अनुसार, जयंत Baliapur Block के भिखराजपुर के ठेकेदार मोहम्मद इरशाद से पांच लाख का बिल पास करने के लिए 30 हजार रुपये घूस की मांग की थी।

मोहम्मद इरशाद ने बलियापुर के गोलमारा, हरि मंदिर आदि क्षेत्र में पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य किया था। ठेकेदार संबंधित कार्य का बिल पास कराने को लेकर लगातार कार्यालय का चक्कर लगा रहा था। लेकिन, बिना रिश्वत रकम के बिल पास नहीं हो रहा था। तब उन्होंने मामले की लिखित जानकारी ACB को दी।

इसके बाद एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए जयंत को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को उसे जेल भेजा जाएगा।

Share This Article