लाइफस्टाइल

हनुमान जी की कृपा से आज सिंह और कन्या समेत इन राशि वालों को मिलेगी कार्यक्षेत्र में सफलता, होगा जबरदस्त लाभ

कुछ अन्य राशि वालों को आज कार्यक्षेत्र में थोड़ी बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। तो आईए जानते हैं सभी 12 राशि जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

Daily Horoscope :आज 7 मई दिन मंगलवार (Tuesday) को सौभाग्‍य योग में हनुमानजी (Hanuman Ji) के आशीर्वाद से सिंह (Leo) और कन्‍या (Virgo) राशि के लोगों को अपने हर कार्य क्षेत्र में सफलता (Success) मिलेगी।

आपके धन में वृद्धि होगी और कारोबार में भी जबर्दस्‍त लाभ (Profit) होगा।

आपकी कारोबार से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी और भाग्‍य का साथ मिलेगा।

वहीं कुछ अन्य राशि वालों को आज कार्यक्षेत्र में थोड़ी बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। तो आईए जानते हैं सभी 12 राशि जातकों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

मेष राशि (Aries)

मेष राशि के लोगों के लिए आर्थिक लाभ का दिन है और आज आपको विशेष सम्‍मान की प्राप्ति होगी। आपके धन में वृद्धि होगी और आपके लिए भौतिक विकास के योग अच्छे हैं। आज आपके लिए शुभ योग बन रहे हैं। रात में आपकी कोई डील फाइनल हो चुकी है। आप मंगल उत्‍सव में शामिल होंगे। समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी।

वृष राशि (Taurus)

वृष राशि वालों का भाग्‍य साथ देगा और आज आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा। किसी स्‍थान की यात्रा पर जाने के बारे में सोच सकते हैं। कानूनी विवाद में सफलता प्राप्‍त होगी और आप स्थान परिवर्तन के बारे में सोच सकते हैं। दिन के उत्तरार्ध में उलझनों के बावजूद पराक्रम में वृद्धि होगी और भाग्‍य साथ देगा। परिवार में हर्ष मंगलमय परिवर्तन होने से मन प्रसन्‍न होगा। कार्यालय में भी आपके अनुकूल वातावरण बनेगा तथा आपके साथी आपका सहयोग करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी रचनात्मक है। किसी क्रिएटिव और आर्टिस्ट काम को पूरा करने में आपका दिन बीतेगा। आज जो काम आपको सबसे प्रिय है वह करने को मिलेगा। आज आपको रिलैक्स करने में मदद मिलेगी। नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी। अपने से सीनियर का सहयोग पाने का प्रयास करें।

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी सृजनात्मक है, जो भी काम लगन के साथ करेंगे आज उसका फल आपको उसी वक्‍त मिल जाएगा। आज आपके अधूरे काम निपट जाएंगे और ऑफिस में जरूरी चर्चाएं होंगी। ऑफिस में आपके काम करने के लिए अनूकूल माहौल रहेगा। आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे। रात में कहीं सामाजिक कार्यक्रम में जा सकते हैं।

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि के लोगों को भाग्‍य का साथ मिलेगा और आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्त रखने वाला है। आपको आज पढ़ाई लिखाई के लिए थोड़ा समय निकाल लेना अच्छा होगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके काम में रुकावट डाल सकते हैं। रात का वक्‍त मांगलिक कार्य में बीतेगा। आपको कहीं यात्रा पर जाने के मौके मिल सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि के लोगों को आज आपस में बातचीत में सावधानी रखने की जरूरत है। वरना आस पास के लोगों से टकराव की नौबत आ सकती है। किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्म विश्वास के साथ कार्य करें। रात के वक्‍त स्थिति में और सुधार होगा और आप हर काम ईमानदारी से करेंगे।

तुला राशि (Libra)

तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभकारक है और आपके कार्य व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नए प्रॉजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। जमीन जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे। आपको इन सबसे बचते हुए अपने काम पर फोकस करने की जरूरत है। काम पर ध्‍यान दें तो सब आसानी से हो जाएगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और आज का दिन आपके लिए काफी मजबूत होगा। दिन भर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, इसलिए कार्य करते रहें। परिवार में सुख शांति और स्थिरता का आनन्द उठाएं तो आपको फायदा होगा। नौकरी और व्यापार में कुछ नया करने के बारे में सोच सकते हैं तो आपको लाभ होगा। आगे चलकर लाभ होगा। काम में नई जान आएगी।

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन सावधानी और सतर्कता का है। बिजनस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाएं तो आपको बड़ा लाभ होगा। रोजमर्रा के काम से परे कुछ नए काम में हाथ डालेंगे तो आपको लाभ होगा। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नया मौका आपके आस-पास है, उसे पहचानना आपके हाथ में है।

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में सामान्य है। साझे में व्यापार करने से आपको लाभ होगा और नए कार्य पूर्ण होंगे। रोजमर्रा के घरेलू कामों को निबटाने का आज सुनहरा मौका है। हो सकता है आज आपको पुत्र-पुत्री के संबंध में कोई बड़ा फैसला लेना पड़े। ईमानदारी और निर्धारित नियमों का ध्यान रखे। कई काम एक साथ हाथ में आने से व्यग्रता बढ़ सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि के लोगों को आर्थिक मामलों में लाभ होगा और आज आपको अपनी सेहत का ध्‍यान रखने की जरूरत है। खान पान में लापरवाही न बरतें। व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोचसमझकर करें। आपके धन में वृद्धि होगी और परिवार में सब कुछ ठीक से होगा।

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभकारक रहेगा। व्यापार में जोखिम उठाने के बारे में सोच सकते हैं तो आपको लाभ होगा। परेशानियों को धैर्य और अपने मृदु व्यवहार से सुधार कर ठीक किया जा सकता है। अपनी बुद्धि का प्रयोग कर आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अभी तक कमी रही है। किसी जरूरतमंद व्‍यक्ति की मदद करने से आपको लाभ होगा।

Disclaimer : यहां दी गई जानकारी केवल एक सामान्य जानकारी प्रदान करती है। इस जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। हमारा उद्देश्य आप तक केवल एक सामान्य जानकारी पहुंचना है। कृपया उपयोगकर्ता इस जानकारी को महज एक सूचना के रूप में ही लें।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker