धनबाद: शादी का कार्ड बांटने निकले युवकों की बाइक को टेलर ने मारी टक्कर, एक की मौत और दूसरा गंभीर

धनबाद के गोविंदपुर में शादी का कार्ड बांटने निकले युवकों की बाइक को टेलर ने टक्कर मारी, एक की मौत और दूसरा गंभीर रूप से घायल।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Dhanbad News : धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के देवली में सोमवार को हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, अनिल कुंभकार और सुभाष कुंभकार घर में होने वाली शादी का निमंत्रण कार्ड बांटने के लिए बाइक से निकले थे। इसी दौरान देवली में एक टेलर वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अनिल कुंभकार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुभाष कुंभकार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर जुट गए। युवक की मौत से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर दिया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। विरोध के कारण घटनास्थल पर तनाव की स्थिति बन गई।

सूचना मिलने पर गोविंदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।

जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां इस हादसे के बाद खुशियां मातम में बदल गईं।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।