झारखंड : प्रेमिका को वीडियो कॉल कर उठाया ये बड़ा कदम

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: धनबाद में स्थित लोयाबाद के मदनाडीह मुखर्जी धौड़ा में शुक्रवार देर रात 30 वर्षीय युवक अभिषेक कुमार भुइयां ने अपनी प्रेमिका को वीडियो काल कर उसके सामने उससे लाइव बात करते हुए फांसी लगा जान दे दी।

उधर, अभिषेक को भेजे गए वाट्सएप मैसेज में प्रेमिका ने गाली देते हुए लिखा है कि तुमको तो सही से फांसी लगाना भी नहीं आता है।

युवक के पिता बीसीसीएल कर्मी रामजी भुइयां की लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने युवती के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

युवती एकड़ा इलाके की रहनेवाली है। पुलिस ने जांच के लिए मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है।

अभिषेक के पिता ने बताया कि शनिवार की सुबह साढ़े आठ बजे जब उनका बेटा सोकर नहीं उठा तो दरवाजे खोलने के लिए आवाज लगाई।

कमरे से कोई आवाज नहीं मिलने पर उसने मोहल्ले के लोगों को बुलाया।

काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर वह मुहल्ले वालों के सहयोग से दरवाजा तोड़कर कमरे में घुसे तो देखा कि उनके बेटे के गले में साड़ी का फंदा लगा है और वह पंखे से लटक रहा है।

हमलोगों के कमरे में घुसने से पहले ही बेटे की मौत हो चुकी थी। रामजी ने बताया कि अभिषेक उनका इकलौता बेटा था। शुक्रवार रात हम दोनों पिता-पुत्र ने साथ ही में खाना खाया था।

Share This Article