झारखंड : शादी कर वापस लौटे दूल्हा-दुल्हन, जांच में निकले कोरोना पॉजिटिव

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: जिले का एक परिवार ऋषिकेश से विवाह करके वापस सिंदरी आ रहे दुल्हा-दुल्हन का जोड़ा धनबाद स्टेशन में कोरोना जांच के दौरान बुधवार को संक्रमित पाए गए।

जांच टीम ने दोनों को एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया। दुल्हा सिंदरी खाद कारखाना के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी का पुत्र है।

वहीं पश्चिम बंगाल बॉर्डर NH-2 पर चल रहे कोरोना जांच केंद्र पर गुरुवार को 135 लोगों की जांच हुई।

इस दौरान दो लोग संक्रमित पाए गए। चिरकुंडा स्थित जांच केंद्र पर 183 लोगों की जांच हुई।

यहां भी दो लोग पॉजिटिव पाए गए। केंद्रीय अस्पताल के सीएमएस डॉ. आरके ठाकुर कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं।

उनकी पत्नी भी पॉजिटिव बताई जा रही हैं। दोनों होम आइसोलेशन में हैं।

डॉ. ठाकुर आइसोलेशन में रहते हुए ही ऑनलाइन केंद्रीय अस्पताल की चिकित्सा पर नजर रखे हुए हैं।

Share This Article