धनबाद : प्रिंस खान के चार गुर्गाें को पुलिस ने किया गिरफ्तार

News Aroma
1 Min Read
धनबाद: प्रिंस खान के चार गुर्गाें को पुलिस ने किया गिरफ्तार
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: जिले में व्यवसायियों और कोयला कारोबारियों से रंगदारी मांगने और गोलीबारी कर दहशत बना रहे प्रिंस खान के चार गुर्गाे को धनबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। धनबाद एसएसपी संजीव कुमार ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी।

प्रिंस खान के नाम पर मांगता था रंगदारी

पकड़े गए चारों आरोपी प्रिंस खान के नाम से व्यवसायियों और कोयला कारोबारियों को रंगदारी मांगा करता था।

इसके पास से दो मोबाइल फोन, एक पिस्टल, पांच जिन्दा कारतूस, एक वाईफाई बरामद किया गया है। हाल ही में क्लीनिक लैब में हुए गोलीबारी की इन्हीं लोगों ने किया था। जिसमें एक बगोदर का रहने वाला है, दो वासेपुर और एक हजारीबाग का रहने वाला बताया जा रहा है।

Share This Article