धनबाद रेल मंडल के कतरास और गोमोह स्टेशन का होगा 60 करोड़… पुनर्विकास

0
11
Dhanbad Railway Division Katras and Gomoh stations will be redeveloped for 60 crores.
Advertisement

धनबाद : धनबाद रेल मंडल अंतर्गत जिले के कतरासगढ़ (Katrasgarh) और नेताजी सुभाषचंद्र बोस जंक्शन गोमोह (Netaji Subhash Chandra Bose Junction Gomoh) का अमृत भारत स्टेशन योजना (Amrit Bharat Station Scheme) के तहत पुनर्विकास (Redevelopment) होगा।

इसके शिलान्यास के मौके पर बाघमारा विधायक ढुलू महतो (Dhulu Mahto), BJP नेता सरोज सिंह (Saroj Singh), नोडल इंचार्ज एके सिंह (A.K Singh) सहित सेकड़ो BJP कार्यकर्ता और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

508 स्टेशन का एक साथ ऑनलाइन शिलान्यास

तय कार्यक्रम को लेकर स्टेशन को सजाया गया था। गाजे-बाजे के साथ विधायक, स्थानीय जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में शामिल हुए। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत कतरासगढ़ स्टेशन का 27 करोड़ Netaji Subhash Chandra Bose Junction Gomoh के पुनर्विकास में 32.40 करोड़ रुपये खर्च किया जाएगा। धनबाद रेल मंडल के 15 स्टेशनों का पुनर्विकास 400 करोड की लागत से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि देश के 508 स्टेशन का आज एक साथ ऑनलाइन शिलान्यास (Online Foundation Stone) PM ने किया है।

कतरासगढ़ स्टेशन को मिले 27 करोड़

कतरासगढ़ स्टेशन के ऑनलाइन शिलान्यास में शामिल हुए बाघमारा विधायक Dhulu Mahto ने कहा कि देश में पहली बार एक साथ 508 रेल स्टेशन का शिलान्यास किया जा रहा है। कतरासगढ़ स्टेशन (Katrasgarh Station) का 27 करोड़ में विकास होगा। उन्होंने कहा कि PM देश के विकास को लेकर लगातार कार्य कर रहे है।