धनबाद में रिटायर्ड आर्मी हवलदार डकैती से हड़कंप! बच्चों को बंधक बनाकर लाखों की लूट, CCTV भी तोड़ा

धनबाद में रिटायर्ड आर्मी हवलदार के घर डकैती, बदमाशों ने बच्चों को बंधक बनाकर लाखों की लूट की, CCTV तोड़कर फरार, पुलिस जांच में जुटी हुई है।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: धनबाद में रिटायर्ड आर्मी हवलदार कैलाश प्रसाद मिश्रा के घर पर डकैती से हड़कंप मच गया है। घटना को लेकर बताया जा रहा कि बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के मिश्रीडीह मोड़ में बीती रात अपराधयों ने घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि करीब 10 की संख्या में आए बदमाशों ने सबसे पहले घर के बच्चों को बंधक बना लिया। इसके बाद आराम से घर में रखे करीब साढ़े तीन लाख रुपये नकद और लगभग 20 लाख रुपये के जेवरात लूट लिए।

अपराधियों ने घटना को अंजाम देने के बाद घर में लगे CCTV कैमरों को तोड़ दिया और DVR भी अपने साथ ले गए। घटना के समय घर के मालिक कैलाश प्रसाद मिश्रा खाना खाने के बाद छत पर सोने चले गए थे। आशंका है कि बदमाशों ने किसी नशीले पदार्थ का इस्तेमाल किया, जिससे उन्हें कुछ भी पता नहीं चला। परिजनों के मुताबिक, रात करीब 2 बजे पुलिस को सूचना दी गई थी, लेकिन पुलिस टीम करीब साढ़े 4 बजे मौके पर पहुंची। इस देरी को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली।

मामले पर थाना प्रभारी रवि कुमार ने कहा कि घटना की जांच जारी है। घर के सदस्यों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि लूट की सटीक राशि आवेदन मिलने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। इस घटना ने एक बार फिर इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।