धनबाद : मेला में गोली चलाने वाला गिरफ्तार, भेजा गया जेल

News Alert
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: Godhar Kali Mela Shooting (गोधर काली मेला गोलीकांड_ में गिरफ्तार जितेंद्र रवानी को केंदुआडीह पुलिस ने जेल भेज दिया। जितेंद्र ने 17 साल के युवक मो. सैफ खान को गोली मार दी थी।

हमलावर के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा बरामद किया। वहीं एक खोखा घटना स्थल पर मिला है। सैफ के खलेरा (मौसेरा) भाई व घटना स्थल पर मौजूद अन्य युवकों ने गोधर रवानी बस्ती के जितेंद्र रवानी को पकड़ केंदुआडीह पुलिस (Kenduadih Police) को सौंप दिया।

घायल युवक को इलाज के लिए NNMCH Dhanbad  में भर्ती कराया गया जहां रात में डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर गोली निकली। फिलहाल युक्त खतरे से बाहर बताया जा रहा है।

जितेंद्र पहले भी बाइक चोरी के केस (Bike Theft Case) में जेल जा चुका है। घटना के बाद मेले में भगदड़ मच गई थी। लोग इधर उधर भागने लगे। कुछ ही दूरी पर मौजूद पुलिस भी पहुंच गई।

भीड़ ने जितेंद्र को पकड़ लिया व पुलिस को सौंप दिया

मेले के भीड़ में टक्कर के बाद उलझे युक्क नाव के झूले पर सवार हुए सैफ भाई व दोस्तों के साथ एक कतार में बैठा था। उसके अगले सीट की कतार में Jitendra अपने पांच-छह दोस्तों के साथ बैठा बहश कर रहा था।

नाव पर करीब 15 से 20 लोग सवार थे नाव झूला शुरू होनेवाला ही था तभी गोली चली व सैफ (Saif) को लग गई।

गोली दाएं कंधे व बांह में लगी भीड़ ने जितेंद्र को पकड़ लिया व पुलिस को सौंप दिया। गोली लगने से जख्मी सैफ गढ़वा के उचरी का रहनेवाला है। मंगलवार को वह आया था।

Share This Article