Homeझारखंडधनबाद में युवक की गोली मारकर हत्या

धनबाद में युवक की गोली मारकर हत्या

Published on

spot_img

Young man Shot Dead in Dhanbad: धनबाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या (Murder) कर दी गई है।बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के बड़ा पिछड़ी जाने वाले रास्ते में कंचन टॉकीज के समीप युवक का शव गुरुवार को बरामद किया गया है।

स्थानीय लोगों द्वारा शव देखे जाने के बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद बरवाअड्डा थाना के प्रभार में चल रहे सब इंस्पेक्टर अजय कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गए हैं।

बरवाअड्डा थाना प्रभारी Ajay Kumar ने जानकारी देते हुए बताया कि एक शव पाया गया है, लेकिन शव की शिनाख्त अबतक नहीं हो सकी है। आसपास के लोग शव को नहीं पहचान रहे हैं।

शव की शिनाख्त के लिए कोशिश जारी

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया गोली लगने से मौत का मामला प्रतीत हो रहा है। मृत युवक की उम्र करीब 40 साल के आसपास है। उसके शरीर पर एक गोली लगने का निशान दिखाई दे रहा है। वहीं, पास से एक खोखा भी बरामद हुआ है।

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना स्थल पर जांच शुरू कर दी गई है। सभी थाना को भी घटना को लेकर सूचित कर दिया गया है। साथ ही शव की शिनाख्त के लिए कोशिश जारी है।

वहीं, इस मामले को लेकर DCP शंकर कामती (DCP Shankar Kamti) ने कहा कि प्रथम दृष्टया गोली मारकर युवक की हत्या करने की बात सामने आई है। युवक का शव बरामद किया गया है। युवक को दो गोली लगी है।

फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है।अज्ञात अपराधियों के द्वारा गोली मारी गई है। युवक की पहचान के लिए तमाम थाना की पुलिस को वायरलेस पर सूचना दे दी गई है।

वहीं दूसरी ओर क्षेत्र में घटना को लेकर चर्चा है कि पहले युवक का अपहरण किया गया है, उसके बाद गोली मारकर उसकी हत्या गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

spot_img

Latest articles

इरफान अंसारी ने किया सदर अस्पताल का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

Chaibasa News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने गुरुवार को चाईबासा जिले...

झारखंड में मोंथा तूफान का असर, बारिश से बढ़ी ठंड, कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

Cyclonic Storm Montha: चक्रवाती तूफान मोंथा के प्रभाव से झारखंड के विभिन्न जिलों में...

छात्रा ने स्वर्णरेखा नदी में लगाई छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Jamshedpur News: सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय...

मर्डर केस में तीन शूटर गिरफ्तार

Jamshedpur Crime News: रत्ननगर रोड हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन शातिर अपराधी...

खबरें और भी हैं...