Homeक्राइमझारखंड : एक ही परिवार के चार सदस्यों के खून से लथपथ...

झारखंड : एक ही परिवार के चार सदस्यों के खून से लथपथ मिली लाश, मंजर देख कांप उठी लोगों की रूह ; देखें PHOTO

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

धनबाद: धनबाद DHANBAD में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात देखने को मिली। यहां एक कमरे में चार लोगों के खून से लथपथ शव मिले।

मौके से पुलिस ने 10-10 इंच के दो खंजर भी बरामद किए हैं, जिसमें से एक खून से सना है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

धनबाद के धनसार थाना क्षेत्र स्थित गांधी रोड इलाके के एक कमरे से सोमवार की सुबह लोगों ने खून रिसता देखा। भारी मात्रा में खून कमरे के दरवाजे के नीचे से घर के बाहर बह रहा था।

झारखंड : एक ही परिवार के चार सदस्यों के खून से लथपथ मिली लाश, मंजर देख कांप उठी लोगों की रूह ; देखें PHOTO

तत्काल लोगों ने घर के खिड़की से कमरे में झांक कर देखा तो सन्न रह गए। घर के अंदर चार लोगों के शव पड़े थे।

मौके पर मौजूद पड़ोसी सुधीर महाराज और धनबाद चेंबर ऑफ कॉमर्स के अजय नारायण लाल ने तुरंत इसकी सूचना धनसार थाना पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस घर का दरवाजा तोड़ कर अंदर दाखिल हुई तो वहां का नजारा डरा देने वाला था।

घर के पलंग पर गृह स्वामी वीरेंद्र यादव उर्फ मुन्ना यादव (45) का शव पड़ा था, जबकि पलंग से कुछ दूर फर्श पर उनकी पत्नी मीना देवी (35), पुत्र रोहित यादव (14) और सौतेले पुत्र राहुल (22) के शव पड़े थे।

झारखंड : एक ही परिवार के चार सदस्यों के खून से लथपथ मिली लाश, मंजर देख कांप उठी लोगों की रूह ; देखें PHOTO

पुलिस को वहां दो धारदार हथियार भी मिले। आशंका जताई जा रही है कि इसी हथियार से वारदात को अंजाम दिया गया होगा।

बताया जा रहा है कि मुन्ना यादव किसी साहू मिक्चर कारखाने में काम किया करता था।

उसने मीना देवी से दूसरी शादी की थी। वहीं, उनका सौतेला पुत्र राहुल कहीं बाहर रह रहा था। वह एक महीने पूर्व ही घर लौटा था।

झारखंड : एक ही परिवार के चार सदस्यों के खून से लथपथ मिली लाश, मंजर देख कांप उठी लोगों की रूह ; देखें PHOTO

पड़ोसियों ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी आज सुबह ही मिली, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी।

पड़ोसियों ने आशंका जताई है कि उनके सौतेले पुत्र राहुल ने ही घटना को अंजाम दिया होगा और बाद में खुद अपना गला रेत कर आत्महत्या कर ली होगी।

उन्होंने बताया कि राहुल के घर आने के बाद से किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था। रोज किसी विवाद को लेकर सभी आपस में लड़ा करते थे।

झारखंड : एक ही परिवार के चार सदस्यों के खून से लथपथ मिली लाश, मंजर देख कांप उठी लोगों की रूह ; देखें PHOTO

घटना की सूचना पर सिटी एसपी आर रामकुमार और धनसार थाना प्रभारी जयराम प्रसाद भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच की।

इसके बाद घटना की जानकारी देते हुए धनसार थाना प्रभारी ने बताया कि घटना देर रात की है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो घर अंदर से बंद था। कमरे के अंदर चार शव पड़े थे।

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया अनुसंधान से प्रतीत हो रहा है कि गृह स्वामी मुन्ना यादव के सौतेले पुत्र राहुल यादव ने ही घटना को अंजाम दिया है।

उसके शव के ठीक बगल से दो खंजर बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि घटना की ठीक-ठीक जानकारी मामले की जांच के बाद ही बताया जा सकेगा।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...