राज्यसभा सांसद धीरज साहू से मिले पूर्व भारतीय टेस्ट खिलाड़ी शाहबाज नदीम

राज्यसभा सांसद धीरज साहू के लोहरदगा आवास पर पूर्व क्रिकेटर शाहबाज नदीम और आशीष कुमार ने मुलाकात कर जिले में क्रिकेट विकास युवा खिलाड़ियों और बेहतर सुविधाओं पर चर्चा की

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लोहरदगा : राज्यसभा सांसद धीरज साहू के लोहरदगा आवास पर शनिवार को उनसे पूर्व भारतीय टेस्ट खिलाड़ी शाहबाज नदीम तथा पूर्व रणजी खिलाड़ी आशीष कुमार ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान लोहरदगा में क्रिकेट के विकास, युवा खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। धीरज साहू ने कहा कि बातचीत के दौरान यह बात सामने आई कि जिले में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, बल्कि उन्हें सही मार्गदर्शन और संसाधनों की आवश्यकता है।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।