Bollywood News: अभिनेता और मशहूर गायक दिलजीत दोसांझ ने बम की धमकी के बावजूद शुक्रवार को मुंबई में हुए अपने कॉन्सर्ट में शामिल होने के लिए प्रशंसकों का आभार जताया। कॉन्सर्ट से पहले बम की धमकी मिलने के बावजूद बड़ी संख्या में फैंस कार्यक्रम में पहुंचे। दिलजीत ने मंच से प्रशंसकों को संबोधित करते हुए कहा कि उनके निडर होकर आने से उन्हें प्रस्तुति देने का हौसला मिला।
दक्षिण मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में आयोजित कॉन्सर्ट के दौरान दिलजीत ने कार्यक्रम में लगातार सामने आ रही चुनौतियों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद प्रशंसकों का साथ उनके लिए काफी मायने रखता है।

गायक ने कॉन्सर्ट में पहुंचे लोगों के उत्साह और समर्थन के लिए धन्यवाद दिया। बम की धमकी के बीच आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पर भी लोगों की नजर रही।


