रांची सिरम टोली सरना स्थल पर सुंदरीकरण के लिए पहुंची जिला प्रशासन की टीम, भारी विरोध के कारण…

विरोध की वजह से यह काम शुरू नहीं हो पा रहा है, रांची जिला प्रशासन के आदेश पर गुरुवार को टीम काम करने पहुंची, लेकिन लोग विरोध पर उतर आए

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: विवाद और विरोध (Controversy and Protest) की वजह से राजधानी रांची के सिरम टोली सरना स्थल (Sirmtoli Sarana Site) के सुंदरीकरण का काम नहीं हो पा रहा है। बता दे कि मुख्यमंत्री Hemant Soren  ने एक साल पहले ही इस काम का शिलान्यास किया था।

7 अप्रैल 2022 को। विरोध की वजह से यह काम शुरू नहीं हो पा रहा है। रांची जिला प्रशासन (Ranchi District Administration) के आदेश पर गुरुवार को टीम काम करने पहुंची, लेकिन लोग विरोध पर उतर आए।

भारी संख्या में पुलिस बल और मजिस्ट्रेट तैनात

बताया जा रहा है कि सरना स्थल के बाहर बड़ी संख्या में आदिवासी सरना के लोग जुटे हैं। उन्हें रोकने के लिए प्रशासन की ओर से भारी संख्या में पुलिस बल और मजिस्ट्रेट को तैनात किया गया है। मजिस्ट्रेट शिव अमित भगत और पुलिस पदाधिकारी ममता कुमारी (Mamta Kumari) पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद हैं।

TAGGED:
Share This Article