झारखंड प्रदेश कांग्रेस का प्रमंडल स्तरीय संवाद कार्यक्रम होगा पांच से

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: प्रदेश कांग्रेस आगामी पांच मार्च से प्रमंडल स्तरीय सम्मेलन करेगी। यह निर्णय मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। यह बैठक राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री सह कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम के आवास पर हुई।

इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बैठक में कई निर्णय लिये गये हैं। बैठक में निर्णय लिया गया कि झारखंड में प्रमंडल स्तरीय संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।

यह कार्यक्रम पांच से 12 मार्च तक चलेगा। इस सम्मेलन का नाम संवाद रखा गया है। प्रमंडलीय सम्मेलन, पांच को हजारीबाग, छह को दुमका और सात मार्च को रांची में आयोजित होगा। इस संवाद सम्मेलन में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, सह प्रभारी उमंग सिंघार आदि शामिल होंगे।

Share This Article