डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेताया, कहीं देर न हो जाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए जल्द बातचीत शुरू करने को कहा, जबकि होर्मुज जलडमरूमध्य और पश्चिम एशिया में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

वाशिंगटन : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बृहस्पतिवार को कहा कि ईरानी नेताओं को बहुत देर होने से पहले बातचीत शुरू कर देनी चाहिए, क्योंकि एक बार ऐसा हो जाने पर पीछे मुड़ने का कोई रास्ता नहीं होगा।’ उन्होंने कहा कि अमेरिका द्वारा प्रस्तावित 15 सूत्री युद्धविराम योजना को ईरान द्वारा अस्वीकार किए जाने के बाद तेहरान हमसे समझौता करने की भीख मांग रहा है।

इसके साथ ही पश्चिम एशिया में संघर्ष विराम के लिए राजनयिक प्रयास बृहस्पतिवार को विफल होते दिखे, क्योंकि ईरान और अमेरिका ने अपने रुख को और कड़ा कर लिया है। तेहरान ने होर्मुज स्ट्रेट पर अपने नियंत्रण को औपचारिक रूप देने की दिशा में कदम बढ़ाया, जबकि अमेरिका ने ईरान में जमीनी कार्रवाई के लिए क्षेत्र में अपने सैनिक भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।

वहीं, उद्योग विशेषज्ञों का कहना है कि ईरान होर्मुज स्ट्रेट से जहाज गुजरने के लिए ईरान चीनी मुद्रा युआन में टैक्स वसूल रहा है। उधर, इस्राइल ने ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड की नौसेना के प्रमुख कमांडर अलीरजा तंगसिरी को मार गिराने का दावा किया। तंगसिरी होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने की रणनीति की अगुवाई कर रहे थे।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।