
कोलकाता : राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा ने शनिवार को भारतीय प्रबंध संस्थान कोलकाता के जनजातीय कर्मचारियों और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में आशा लकड़ा उनकी समस्याओं से अवगत हुईं। आशा लकड़ा ने उन्हें भरोसा दिलाया कि जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान किया जायेगा। इस अवसर पर आयोग के संयुक्त सचिव सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।
