Sunday, 25 Oct 2026
News Aroma
  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • भारत
  • विदेश
  • क्राइम
  • एक्सप्लोर मोर
    • टेक्नोलॉजी
    • करियर
    • हेल्थ
    • बिजनेस
    • टूरिज्म
    • ऑटो
    • जॉब्स
    • अजब गज़ब
    • रिलेशनशिप
    • लाइफस्टाइल
    • बॉलीवुड
    • खेल
  • हमारे बारे में
    • About Us
    • Privacy Policy
    • Terms And Conditions
    • Disclaimer
    • Cookie policy
  • संपर्क करें
Advertise With Us
  • झारखंड
  • Uncategorized
  • भारत
  • विदेश
  • क्राइम
  • बिहार
  • टेक्नोलॉजी
  • बॉलीवुड
  • करियर
  • जॉब्स
  • ऑटो
  • अजब गज़ब
  • बिजनेस
  • खेल
  • ओपिनियन
  • Politics
  • हेल्थ
  • लाइफस्टाइल
  • रिलेशनशिप
  • टूरिज्म
  • Finance
  • Environment
  • Business Spotlight
  • ई-पेपर
News AromaNews Aroma
Font ResizerAa
  • झारखंड
  • बिहार
  • जॉब्स
  • टेक्नोलॉजी
  • ऑटो
  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • क्राइम
  • भारत
Search
  • होम
  • झारखंड
  • विदेश
  • क्राइम
  • बिहार
  • भारत
  • करियर
  • जॉब्स
  • ऑटो
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2025 | News Aroma | Site Developed & Hosted by Midhaxa Innovations
Home » Latest News » डॉ. करमा उरांव के विचारों और संघर्ष से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी : शिल्पी नेहा तिर्की
Uncategorized

डॉ. करमा उरांव के विचारों और संघर्ष से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी : शिल्पी नेहा तिर्की

News Aroma
Last updated: October 25, 2026 12:03 PM
By News Aroma
Share
2 Min Read
SHARE
WhatsApp Group Join Now
Facebook Page Follow Now
Instagram Follow Now

रांची : रांची विश्वविद्यालय के जनजातीय और क्षेत्रीय भाषा विभाग के अखड़ा में स्व. डॉ. करमा उरांव की 74वीं जयंती पर आयोजित समारोह में कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि डॉ. करमा उरांव जी पारंपरिक आदिवासी सामाजिक व्यवस्था, पड़हा व्यवस्था, भाषा और संस्कृति के प्रबल समर्थक थे। उनका जीवन हमें अपनी जड़ों से जुड़े रहते हुए आधुनिक शिक्षा और पारंपरिक ज्ञान के बीच संतुलन स्थापित करने की प्रेरणा देता है। शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि समाज को जागरूक, संवेदनशील और नैतिक बनाना भी है।

पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने डॉ. करमा उरांव के संघर्ष और दूरदर्शिता को याद करते हुए कहा कि एकीकृत बिहार के समय उन्होंने लगभग 10 हजार विद्यार्थियों के साथ नेतरहाट का घेराव कर तत्कालीन मुख्यमंत्री को विद्यार्थियों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने के लिए बाध्य किया था। रांची विश्वविद्यालय में जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग की स्थापना की मांग भी उनके प्रमुख प्रयासों में शामिल थी।

उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को डॉ. करमा उरांव के विचारों और संघर्ष से प्रेरणा लेकर अपनी भाषा, संस्कृति, परंपरा और सामाजिक व्यवस्था के संरक्षण के लिए आगे आना चाहिए।

समारोह में रांची विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सरोज शर्मा, डॉ. हरि उरांव, प्रो. सुदेश कुमार साहू, डॉ. रविंदर भगत, प्रो. मुकुल चंद मेहता, डॉ. प्रकाश उरांव, प्रो. एस. एन. शाहदेव एवं डॉ. स्मृति सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी अपने विचार साझा किए।

TAGGED:Bandhu TirkeyDr Karma OraonJharkhand NewsJharkhand politicsNetarhat ProtestOraon CommunityRanchi UniversityShilpi Neha TirkeyTribal CultureTribal EducationTribal HeritageTribal LanguageTribal Social System
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article जनता ने भाजपा की राजनीति को नकारा : विनोद पांडेय
Next Article डॉ. करमा उरांव के विचारों और संघर्ष से प्रेरणा ले युवा पीढ़ी : शिल्पी नेहा तिर्की

You May also Like

झारखंड

जनता ने भाजपा की राजनीति को नकारा : विनोद पांडेय

October 25, 2026
saryu rai
झारखंड

29 अक्टूबर से शुरू होगा पारडीह-बालीगुमा एनएच-33 का निर्माण कार्य: सरयू राय

October 25, 2026
झारखंड

झारखंड भवन के लिए वेल्लोर में मिली 1.25 एकड़ जमीन, मरीजों और परिजनों को मिलेगी राहत

October 25, 2026
Chandigarh Rain, Haryana Rain, Punjab Rain, Chandigarh Weather
झारखंड

झारखंड में 27 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, 28-29 को भारी बारिश और तूफान का अलर्ट!

October 25, 2026
Show More
  • More News:
  • Jharkhand News
  • breaking news
  • hindi news
  • Jharkhand
  • झारखंड न्यूज़
  • Jharkhand Hindi News
  • हिंदी समाचार
  • झारखंड की ताज़ा खबरें
  • india news
  • Jharkhand Latest News
  • national news
  • Ranchi News
  • Local News
  • Jharkhand Breaking News
  • City News
  • झारखंड हिंदी समाचार
  • अपना झारखंड
  • झारखंड की ताज़ा ख़बर
  • Latest News In Jharkhand
  • Jharkhand Headlines
News Aroma

न्यूज अरोमा एक विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म है, जो सटीक, निष्पक्ष और ताज़ा खबरें आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से समाज को जागरूक, सजग और सशक्त बनाना है।

Youtube Medium Rss

About Company

  • होम
  • झारखंड
  • बिहार
  • भारत
  • विदेश
  • क्राइम
  • एक्सप्लोर मोर
  • हमारे बारे में
  • संपर्क करें

© 2025 | News Aroma | Site Developed & Hosted by Midhaxa Innovations

Welcome to Foxiz
Username or Email Address
Password

Lost your password?