डॉ. ख्याति मुंजाल बनीं ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस के महिला उद्यमिता एवं सशक्तिकरण वर्टिकल की झारखंड प्रमुख

डॉ. ख्याति मुंजाल को ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस में झारखंड महिला उद्यमिता एवं सशक्तिकरण वर्टिकल का राज्य प्रमुख बनाया गया। नई जिम्मेदारी से महिलाओं को मिलेगा नया मंच।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड की उद्यमी, फैशन डिजाइनर और सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. ख्याति मुंजाल को एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस के ‘महिला उद्यमिता एवं सशक्तिकरण वर्टिकल’ का झारखंड राज्य प्रमुख नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के मिलने पर डॉ. ख्याति मुंजाल ने ऑल इंडिया प्रोफेशनल्स कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मधु गौड़ याश्की और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के झारखंड प्रभारी के. राजू के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिखाए गए भरोसे पर खरा उतरते हुए वह इस दायित्व को पूरी निष्ठा, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ निभाएंगी। राज्य में महिलाओं के आर्थिक व सामाजिक सशक्तिकरण के लिए लगातार सार्थक प्रयास करेंगी।

यह नियुक्ति झारखंड में महिला उद्यमियों को प्रोत्साहित करने, उनके सामाजिक व आर्थिक सशक्तिकरण को मजबूत करने और विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी व नेतृत्व को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है। इस नई भूमिका के तहत डॉ. ख्याति झारखंड की महिला उद्यमियों, पेशेवरों, स्टार्टअप से जुड़ी महिलाओं और सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय महिलाओं को एक साझा मंच प्रदान करेंगी। उनका मुख्य प्रयास महिलाओं को नए व्यावसायिक अवसरों से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने पर रहेगा। डॉ. ख्याति मुंजाल लंबे समय से उद्यमिता के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से जुड़ी रही हैं। वर्तमान में वह ‘चैरिटेबल चार्म्स’ की चेयरपर्सन हैं, जिसके माध्यम से वह जरूरतमंद महिलाओं और बच्चों के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करती आ रही हैं।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।