राष्ट्र निर्माण के लिए आगे आएं क्षत्रिय समाज के लोग : डॉ संजय सिंह

समाज की कुरीतियों को दूर करें और शिक्षा की स्थिति बेहतर करने के लिए मिलकर काम करें

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ संजय सिंह ने सोमवार को प्रेस बयान जारी कर कहा है कि समाज के आम लोगों के साथ क्षत्रिय समाज को राष्ट्र निर्माण के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि 21 वीं सदी में भी समाज में कई कुरीतियां जैसे दहेज प्रथा और डायन-बिसाही कहकर हत्या विद्यमान हैं, इसे दूर करने की जरूरत है। श्री सिंह ने कहा कि समाज की बेहतरी के लिए समाज का शिक्षित होना बहुत जरूरी है। खासकर बेटियों की शिक्षा के लिए तो खासकर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि समाज का हर प्रबुद्ध यदि शिक्षा के स्तर को बढ़ाने में अपना आंशिक योगदान भी करने लगे तो इससे भी बहुत बदलाव आयेगा।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।