ओडिशा के नवनियुक्त राज्यपाल से मिले डॉ संजय सिंह, दी बधाई और शुभकामनाएं

भाजपा के गिरिडीह जिला प्रभारी डॉ संजय सिंह ने ओडिशा के नवनियुक्त राज्यपाल ब्रज मोहन राम से मुलाकात कर शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : भाजपा के गिरिडीह जिला प्रभारी डॉ संजय सिंह ने गुरुवार को ओडिशा के नवनियुक्त राज्यपाल ब्रज मोहन राम से मुलाकात की और शुभकामनाएं दीं। श्री सिंह ने कहा कि तीन टर्म तक सांसद के रुप में आपका कार्यकाल उल्लेखनीय रहा है और इस दौरान जनसेवा की जो मिसाल आपने कायम की है उसे क्षेत्र के लोग याद करते हैं। उन्होंने कहा कि सांसद के रुप में जैसी मिसाल आपने कायम की है उसी तरह ओडिशा के राज्यपाल के रुप में भी आपका कार्यकाल उल्लेखनीय और अविस्मरणीय रहे।

गौरतलब है कि ब्रजमोहन राम का जन्म 1 जनवरी 1958 को चंदवा में हुआ था। उन्होंने बी.एस. कॉलेज, लोहरदगा से स्नातक की शिक्षा प्राप्त की। उनका राजनीतिक जीवन भी उल्लेखनीय रहा है। वे वर्ष 1991 से 1995 तक बिहार विधानसभा के सदस्य रहे तथा वर्ष 1996, 1998 और 1999 में लगातार तीन बार पलामू से लोकसभा सांसद निर्वाचित हुए। संसदीय जीवन के दौरान उन्होंने विभिन्न समितियों में भी अपनी जिम्मेदारियां निभाईं। डॉ संजय सिंह ने विश्वास जताया कि ब्रजमोहन राम अपने राजनीतिक अनुभव, सरल स्वभाव और जनसेवा की भावना के साथ ओडिशा के संवैधानिक प्रमुख के रूप में अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करेंगे। उन्होंने ब्रजमोहन राम के सफल कार्यकाल, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।