Latest NewsझारखंडDSP निशा मुर्मू सड़क हादसे में हुई घायल, गर्दन और पैर मे...

DSP निशा मुर्मू सड़क हादसे में हुई घायल, गर्दन और पैर मे आई चोट

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

धनबाद: तोपचांची झील से वापस लौट रही बाघमारा DSP निशा मुर्मू (DSP Nisha Murmu) की स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में DSP भी चोटिल हुई है।

उनकी गर्दन और पैर मे चोट आई है। हादसा तेतुलमारी-राजगंज सड़क पर तिलाटांड़ बस्ती में पहाड़ी के समीप शुक्रवार की शाम हुआ।

DSP राजगंज की ओर से सिजुआ स्थित अपने कार्यालय वापस लौट रही थी। वाहन में DSP समेत कार्यालय के महिला-पुरुष कर्मी सिविल ड्रेस (Civil Dress) में थे।

बताया जा रहा है कि राजगंज की ओर से आ रही DSP का वाहन बाइक को बचाने के चक्कर में सड़क पर नाच गया। इसके बाद असंतुलित होकर एक पेड़ से टकरा गया।

इस दुर्घटना में उनकी जान बच गई

टक्कर इतनी जोरदार थी की पेड़ के दो टुकड़े गए। हादसे में वाहन का अगला भाग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना पाकर कतरास, राजगंज, तेतुलमारी, रामकनाली, अंगारपथरा थाने की पुलिस पहुंची।

इलाज के लिए एक अन्य वाहन में बैठाकर सभी को भेज दिया गया। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। JMM नेता रतिलाल टुडू सहित गांव के अन्य लोग पहुंचे व हालचाल लिया।

इधर, हादसे के बाद सड़क पर थोड़ी देर के लिए आवागमन बाधित हो गया। फिर आसपास के लोगों ने पेड़ को मार्ग से हटाया और यातायात को सामान्य कराया। DSP ने बताया कि इस दुर्घटना (Accident) में उनकी जान बच गई। उन्हें गर्दन व अन्य जगहों पर चोट आई है।

spot_img

Latest articles

NIA मामलों में देरी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, झारखंड सहित 17 राज्यों को नोटिस

Supreme Court strict on delay in NIA cases: देश में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)...

झारखंड के कोयला क्षेत्रों में आम हड़ताल का व्यापक असर, उत्पादन और कामकाज ठप

Impact of the Nationwide General Strike : केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर आयोजित...

पर्यावरण पर सजी खास फिल्म महोत्सव की शाम, राज्यपाल ने किया उद्घाटन

CMS Vatavaran Ranchi Travelling Film Festival Inaugurated : रांची के ऑड्रे हाउस में मंगलवार...

कोकर इलाके में कार-ऑटो की टक्कर, पांच लोग घायल, पुलिस ने संभाला मोर्चा

Car-Auto Collision : राजधानी रांची के कोकर इलाके में गुरुवार दोपहर एक तेज रफ्तार...

खबरें और भी हैं...