Latest NewsUncategorizedदिल्ली विश्वविद्यालय में नामांकन के लिए 25 अप्रैल से शुरू होगी ऑनलाइन...

दिल्ली विश्वविद्यालय में नामांकन के लिए 25 अप्रैल से शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, नामांकन प्रोसेस…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

DU Admission: दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) में BA LLB, BBA LLB, B.tech प्रोग्राम और परास्नातक (Masters) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 25 अप्रैल से शुरू होने वाली है।

यह जानकारी शुक्रवार को वाइस रीगल लॉज में कुलपति प्रो.योगेश सिंह ने दी।

कुलपति ने बताया कि स्नातकोत्तर कोर्सों (PG Course) में रजिस्ट्रेशन के लिए 25 अप्रैल से पोर्टल खुलेगा और विद्यार्थी 25 मई तक Registration करा सकेंगे।

इसके बाद आवेदन का दूसरा चरण शुरू होगा। स्नातक स्तर पर दाखिला प्रक्रिया (Admission Process) के लिए आवेदन मई के मध्य में शुरू होने की संभावना है।

DU के PG पोर्टल पर करें आवेदन

इस दौरान कुलपति प्रो.योगेश सिंह ने कहा कि पिछले वर्ष की दक्कतों को दूर करने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

उम्मीद है कि दाखिले में छात्रों को किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी।

प्रो.हनीत गांधी ने बताया कि CUET PG के परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद DU के PG पोर्टल पर आवेदन करने वाले छात्रों को नामांकन करना होगा। इसके लिए एक माह का समय मिलेगा।

PG में शामिल किए गए नए कोर्स

डीन एडमिशन प्रो. हनीत गांधी ने बताया कि इस वर्ष (Post Graduate) के लिए (एनसीवेब सहित) 13500, बीटेक के लिए प्रत्येक प्रोग्राम में 120, BA-LLB और BBA-LLB के लिए प्रत्येक में 60 सीटों पर दाखिले होंगे।

उन्होंने बताया कि पीजी दाखिले में इस बार MA हिन्दू स्टडीज, MA पब्लिक हेल्थ, MA चाइनीज स्टडीज, MA कोरियन स्टडीज और MA फाइन आर्ट्स भी शामिल किए गए हैं।

spot_img

Latest articles

अवैध शराब विवाद और कॉलेज फायरिंग का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Illicit Liquor Dispute: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई...

दोस्ती बनी दुश्मनी, शराब पिलाकर दोस्त की हत्या

Murder of Friend by Drinking Alcohol : दोस्ती को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता...

अवैध बालू पर कार्रवाई करने पहुंचे CO पर हमला, सरकारी गाड़ी तोड़ी

Action Against Illegal Sand Mining: Lohardaga जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू...

जंगली हाथियों की बढ़ती हलचल से अलर्ट, गुमला में निषेधाज्ञा लागू

Wild Elephant Movement Alert : गुमला जिले में जंगली हाथियों की बढ़ती गतिविधियों और...

खबरें और भी हैं...