Homeभारत… और तिरंगे के रंगों से जगमगा उठा दुबई का बुर्ज खलीफा,...

… और तिरंगे के रंगों से जगमगा उठा दुबई का बुर्ज खलीफा, PM मोदी ने…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Dubai’s Burj Khalifa: दुबई का प्रसिद्ध बुर्ज खलीफा उस समय भारतीय तिरंगे के रंगों से जगमगा उठा जब PM नरेन्द्र मोदी और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के राष्ट्रपति ने यहां इस वर्ष के विश्व सरकार शिखर सम्मेलन में एक द्विपक्षीय बैठक की। इस सम्मेलन में भारत सम्मानित अतिथि के रूप में सम्मिलित हो रहा है।

प्रधानमंत्री Modi ने मंगलवार को यूएई के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ विभिन्न विषयों पर संवाद किया और दोनों देशों ने ऊर्जा, बुनियादी संरचनाओं और निवेश जैसे मुख्य क्षेत्रों में सहयोग के लिए 10 समझौतों पर हस्ताक्षर किये।

बुर्ज खलीफा ‘सम्मानित अतिथि भारत’ के शब्दों से जगमगा उठा

प्रधानमंत्री मोदी के 2024 विश्व सरकार शिखर सम्मेलन में मुख्य संबोधन से पहले मंगलवार को Burj Khalifa ‘सम्मानित अतिथि भारत’ के शब्दों से जगमगा उठा था।

प्रधानमंत्री मोदी का ‘गर्मजोशी’ से स्वागत करते हुए दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने मंगलवार को ‘X’ पर बुर्ज खलीफा की दो तस्वीरें साझा की थीं, जिसमें से एक में इमारत भारतीय तिरंगे के रंगों और दूसरे में विश्व सरकार शिखर सम्मेलन के लोगो से जगमगाती हुई दिखाई दे रही है।

पोस्ट में लिखा था, ”हम इस वर्ष के विश्व सरकार शिखर सम्मेलन के सम्मानित अतिथि, भारत और भारत के प्रधानमंत्री Narendra Modi का हार्दिक स्वागत करते हैं। हमारे देशों के बीच मजबूत संबंध अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए एक मॉडल के रूप में काम करते हैं।”

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...