दुमका में याद किए गए बाबा साहेब

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनायी गयी। मौके पर दुमका जिला के विभिन्न संगठनों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने सोमवार को उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी और उनके बताए रास्तों पर चलाने का संकल्प लिया।

जिला कांग्रेस कमेटी ने भी बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की पुण्यतिथि मनाई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कृषि मंत्री बादल ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब दलितों एवं शोषितों की आवाज थे। उनकी सोच और आदर्श हमें सामाजिक न्याय के सिद्धांत पर चलने को प्रेरित करता है।

Share This Article