दुमका कोर्ट के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा! पत्नी ने सबके सामने पति को पीटा, फिर हुआ जमकर हंगामा

दुमका कोर्ट के बाहर पति-पत्नी के विवाद ने लिया हिंसक रूप, सरेआम मारपीट और परिवारों के बीच टकराव के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पहुंचाया।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: दुमका व्यवहार न्यायालय के बाहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने अचानक अपने पति की सरेआम पिटाई शुरू कर दी। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के परिजन भी आमने-सामने आ गए और माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया। स्थिति बिगड़ती देख मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अपने साथ थाने ले गई।

जानकारी के मुताबिक, जामा थाना क्षेत्र के छैलापाथर गांव की रहने वाली सबीरा खातून की शादी करीब दो साल पहले मसलिया प्रखंड के दुबराजपुर पंचायत स्थित बड़ा डुमरिया गांव के नुरेमान अंसारी से हुई थी। शादी के कुछ ही महीनों बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया, जो धीरे-धीरे बढ़ते हुए अब कोर्ट तक पहुंच चुका है। बताया जा रहा है कि जामा थाना में कांड संख्या 57/25 के तहत पहले से मामला दर्ज है और फिलहाल इसकी सुनवाई कोर्ट में चल रही है। इसी सिलसिले में मंगलवार को दोनों पक्ष अदालत पहुंचे थे।

महिला सबीरा खातून का आरोप है कि उसके पति नुरेमान अंसारी और उनके परिजन उस पर केस वापस लेने का दबाव बना रहे थे। इतना ही नहीं, उसने जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई।

महिला ने अपने पति पर दूसरी शादी करने का भी गंभीर आरोप लगाया है। वहीं, नुरेमान अंसारी ने इन सभी आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि मारपीट उनकी पत्नी ने ही की है और दूसरी शादी की बात बिल्कुल गलत है। फिलहाल दोनों पक्ष नगर थाना पहुंचे हैं, जहां महिला की ओर से लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। मामले की जांच जारी है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।