जमीन विवाद में अपराधियों ने गोली मारकर एक शख्स को उतारा मौत के घाट, फिर…

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी उत्तम कुमार पासवान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस के जांच के क्रम में गोली का तीनों खोखा भी बरामद किया है

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: जामा थाना क्षेत्र के लोधना गांव में रविवार को जमीन विवाद (Land Dispute) में अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार हत्या (Murder) कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी उत्तम कुमार पासवान पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस के जांच के क्रम में गोली का तीनों खोखा भी बरामद किया है।

50 वर्षों से चल रहा था जमीन का विवाद

जानकारी के अनुसार फरीद शेख और उसके बहनोई अकबर शेख ने घर के बाहर बैठे फारुख शेख को पहले तो लाठी डंडे से पीटा। फिर फरीद और उसके बहनोई ने पिस्टल निकालकर ताबड़तोड़ तीन गोलियां चला दी।

इससे फारुख (55) की मौत इलाज के लिए फुलो झानो मेडिकल कॉलेज में ले जाने के क्रम में हो गयी। गोली फारुख शेख के जबड़े, पेट एवं सर के पिछले भाग में लगी है।

घटना की सूचना मिलते ही DSP AN SINGH मौके पर पहुंच मृतक के परिजनों का बयान लिया। मृतक के चचेरे भाई इब्राहिम शेख ने बताया कि दोनों परिवार में लगभग 50 वर्षों से जमीन का विवाद चल रहा था।

इसको लेकर मामला हाई कोर्ट में चल रहा था। लगभग दो माह पूर्व आरोपित फरीद शेख अपने परिवार के साथ अंचल कार्यालय के समक्ष इसी जमीन विवाद में न्याय को लेकर धरना पर बैठा था। इसमें अंचलाधिकारी आशीष कुमार मंडल के अश्वासन के बाद धरना समाप्त किया था।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपित फरीद शेख (Farid Shaikh) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर SDO कौशल किशोर, पुलिस इंस्पेक्टर अरविंद कुमार, एसआई रविशंकर सिंह, सुमित कुमार सहित पुलिस के पदाधिकारी और जवान मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply