दुमका डीसी ने पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: पोषण पखवाड़ा मनाने को लेकर शुक्रवार को डीसी राजेश्वरी बी ने पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर डीसी ने सभी को पोषण से संबंधित शपथ दिलाई।

अभियान के माध्यम से पोषण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए डीसी, एसडीओ, सिविल सर्जन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी एवं अन्य ने हस्ताक्षर किया।

डीसी ने बताया कि 08 मार्च से 31 मार्च तक दुमका ज़िला में पोषण पखवाड़ा मनाया जा रहा है।

इसमें समाज कल्याण विभाग एवं वर्ल्ड विजन द्वारा सभी प्रखंडों एवं गांव में प्रचार गाड़ी के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इस दौरान सभी आंगनबाड़ी सेविका, पंचायत प्रतिनिधि, शिक्षक, शिक्षिकाएं अपने पोषण क्षेत्रों में इसका प्रचार-प्रसार करेंगे।

इस दौरान स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पोषक खाद्य सामग्री जैसे मड़वा, मक्का, साग आदि में उपलब्ध पोषक तत्व की जानकारी भी देंगे।

घरेलू उपायों से बच्चों को किस तरह कुपोषण मुक्त किया जा सकता है, इस पर विशेष चर्चा की जा रही है।

उन्होंने बताया कि पोषण रथ के माध्यम से जन-जन तक यह संदेश पहुंचाना है, जिससे कोई बच्चा कुपोषित नहीं हो।

डीडब्लूओ अनिता कुजूर ने बताया कि पूरे माह तक विभाग द्वारा अभियान के रूप में कुपोषण को दूर करने के लिए पोषण पखवाड़ा चलाया रहा है।,

जिससे जिले से कुपोषण दूर करने के लिए सार्थक प्रयास किया जा सके।

सही पोषण से ही इंसान का सही विकास होता है। खास कर गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों में पोषण का खास ध्यान देना है।

Share This Article