गीता जयंती पर दुमका में धर्म सभा, बजरंग दल का पथ संचलन

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: गीता जयंती के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को धर्म सभा हुई। इस मौके पर बजरंग दल ने पथ संचालन कार्यक्रम भी आयोजित किया।

सभा में बाल विदुषी लाडली शरण एवं स्वामी सीताराम शरण उपस्थित रहे। सभा के बाद पूरे नगर क्षेत्र में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शौर्य पथ संचलन किया।

पथ संचलन में जिलेभर के बजरंग दल कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखा गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रांत

सह मंत्री रंजन सिन्हा, विभाग संगठन मंत्री दीपक मंडल, विभाग बजरंग दल संयोजक ऋषिकेश गुप्ता, जिला अध्यक्ष सुनील मोदी, जिला मंत्री मिथिलेश कुमार, जिला सत्संग प्रमुख सरोज कुमार,

जिला संयोजक आनंद कुमार, सह संयोजक बबलू मंडल, कोषाध्यक्ष इंद्रदेव चौरसिया, समरसता प्रमुख जयंत कुशवाहा, उपाध्यक्ष संजीव गोराई, मातृशक्ति प्रमुख डॉ. उमा भारती, रंजीत वर्मा रुद्र, पवन वर्मा, विकास ठाकुर, ललन मंडल, चंद्रकांत भंडारी, उत्तम कुमार आदि शामिल थे।

Share This Article