ससुराल वालों ने दामाद की कर दी पिटाई, आहात दामाद ने की आत्महत्या

Digital News
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

In-laws beat up son-in-law: दुमका जिले के नगर थाना क्षेत्र के राखाबनी मुहल्ले में ससुराल में खूब पिटाई होने के बाद 38 वर्षीय प्रताप कुमार राय ने अपने घर आकर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नाराज पत्नी को लाने ससुराल गया था युवक

घटना के बाद मृतक के भाई अजय कुमार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि भाई और उसकी पत्नी के बीच संबंध ठीक नहीं चल रहे थे। पत्नी अक्सर झगड़ा कर अपने मायके चली जाया करती थी।

सोमवार की शाम में वह अपनी पत्नी व बच्चे को लेने के लिए ससुराल गया था। जिसके बाद ससुराल वालों ने उसे घर से निकालकर भगा दिया। जिसके बाद रात में ही उसके ससुराल के लोग घर आ धमके और दामाद की जमकर पिटाई कर दी। हो-हल्ला सुनकर आसपास के लोग जुट गए। जिसके बाद सभी ने मिलकर भाई को बचाया।

ससुराल वालों के पिटाई के बाद से भाई काफी आहत था। रात में ही उसने अपने घर में फांसी के फंदे से लटककर जान दे दी। भाई का आरोप है कि ससुराल वालों के कारण उसके भाई ने आत्महत्या की है।

Share This Article