झारखंड : घर में मामूली कहासुनी के बाद नवविवाहिता ने कर ली आत्महत्या

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: काठीकुंड थाना क्षेत्र के आस्थाजोड़ा गांव में मंगलवार को एक नवविवाहिता का शव उसके घर में फांसी के फंदे से लटका मिला। मृतका का नाम नसीदा बीबी (22 वर्ष) था।

वह आस्थाजोड़ा गांव निवासी इस्तेखार अंसारी की पत्नी थी। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के कारण नसीदा बीबी ने मंगलवार की दोपहर अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के मुताबिक, नसीदा बीबी देवघर जिला के पालोजोरी थाना क्षेत्र की रहनेवाली थी। आठ महीने पहले ही उसकी शादी काठीकुंड थाना क्षेत्र स्थित आस्थाजोड़ा गांव निवासी इस्तेखार अंसारी से हुई थी।

घर में किसी बात को लेकर हुई मामूली कहासुनी के बाद नसीदा बीबी ने आत्महत्या कर ली।

थाना प्रभारी श्यामल कुमार मंडल ने बताया कि विवाहिता नसीदा बीबी ने पारिवारिक विवाद में आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए फूलो-झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

Share This Article