दुमका में सिर कटा शव बरामद, हत्या का मामला दर्ज

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: सिंटु मुर्मू (13) का सिर कटा शव मंगलवार को बरामद हुआ। मामला रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नौखेता पंचायत के ईलाजपहाड़ी गांव का है।

मंगलवार की सुबह थाना प्रभारी रूपेश कुमार व अवर निरीक्षक संतोष कुमार ने शरीर बरामद के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन पता नहीं चला।

मेडिकल कालेज अस्पताल में सिर का पोस्टमार्टम कराया गया। पिता नटुवा मुर्मू के बयान अज्ञात अपराधी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है।

बालक के पिता नटुवा मुर्मू ने बताया कि सिंटु मुर्मू छह मार्च से लापता था। काफी खोजबीन की गई। लेकिन पता नहीं चल पाया।

सोमवार की शाम मवेशी चराने वाले कुछ बच्चे ने गांव के बाहर झाड़ियों से घिरी जगह पर एक कटा हुआ सिर देखा। इसके बाद यह खबर गांव में फैल गई। नटुवा ने सिर देखने के बाद बेटे के रूप में पहचान की।

कटे हुए सिर में रस्सी बंधी थी। वहीं पहना हुआ कपड़ा भी बगल में पड़ा था। सोमवार की रात में रामगढ़ थाना पुलिस को सूचना दी गई।

रात में ही पुलिस गांव पहुंच कटा हुआ सिर को बरामद कर थाना ले आई। मंगलवार की सुबह पुलिस एवं ग्रामीणों ने शरीर का पता लगाने के लिए आसपास की झाड़ियों में खोजबीन की लेकिन नहीं मिला।

थाना प्रभारी ने बताया कि किशोर की हत्या लगभग एक सप्ताह पूर्व ही की गई होगी। इसलिए शव सड़ गया। बालक का मोबाइल गायब है।

मोबाइल लोकेशन के आधार पर हत्यारों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

Share This Article