झारखंड

दुमका में भाजपा महिला मोर्चा ने कोरोना वारियर्स को किया सम्मानित

दुमका: भाजपा कार्यालय में भाजपा महिला मोर्चा ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पखवाड़ा के तहत सम्मान समारोह का आयोजन किया।

सम्मान समारोह में मुख्य रूप से उपस्थित पूर्व मंत्री डॉ लुईस मरांडी ने कोरोना काल में बेहतर सेवा देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।

इस अवसर पर डॉ लुईस मरांडी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को पखवाड़ा के रूप में भाजपा महिला मोर्चा मना रही है। कार्यक्रम आयोजित कर कोरोन काल में बेहतर सेवा देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।

खास कर सफाईकर्मी महिला को सम्मानित किया गया।

ये हुई सम्मानित

डॉ मानस मुख़र्जी, डॉ जोनाकी मुख़र्जी, सफाईकर्मी पुतुल देवी, आशा देवी, मीणा देवी, ममता देवी, भाग्यश्री शर्मा, शशि प्रभा सोरेन, बॉबी देवी, विनीता देवी, मिनी टुडू, मोनी देवी को कोरोना वारियर्स के रूप में सम्मानित किया गया।

Back to top button
Close

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker