दुमका डीसी ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन का किया उद्घाटन

News Aroma Media
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका: फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में गुरूवार को लगभग 1.5 करोड़ की लागत से 32 स्लाइस की एडवांस सीटी स्कैन मशीन लगाया गया। एडवांस सीटी स्कैन मशीन का उद्घाटन गुरूवार को डीसी राजेश्वरी बी ने की।

मौके पर डीसी ने कहा कि इस कोरोना महामारी में जिलावासियों को एडवांस सीटी स्कैन की सौगात एवं चिकित्सीय सुविधा को मजबूती दी गई है।

मरीजों को बाजार से सस्ती रेट पर सीटी स्कैन मशीन से जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

इससे कोविड-19 के संक्रमितों की जांच में भी सुविधा होगी। उनके फेफड़ों की वास्तविक स्थिति की जानकारी हो सकेगी।

उन्होंने कहा कि सीटी स्कैन मशीन नहीं होने की वजह से इसका लाभ मरीजों को नहीं मिल पा रहा था।

मरीजों को परेशान होना पड़ता था और आवश्यकता होने पर बाहर से सीटी स्कैन कराना पड़ता था। इस मशीन के आने से सबसे ज्यादा सुविधा कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों को मिलेगी।

सिटी स्कैन से इनके फेफड़ों की वास्तविक स्थिति की जानकारी मिल सकेगी और उनका समुचित इलाज समय से हो सकेगा।

मौके पर अस्पताल अधीक्षक, सिविल सर्जन अनन्त झा, जिला योजना पदाधिकारी अरुण द्विवेदी, सेन्टर रेडियोलाजिस्ट डॉ स्नेह कुमारी, क्लस्टर हेड रंजीत कुमार, सेंटर मैनेजर रितु राज एवं अन्य उपस्थित थे।

Share This Article